how much sleep you need?(आपको कितनी नींद चाहिए?)



हम सभी लोगों के दिमाग मे एक सवाल हमेशा रहता है कि "रोज किसी इंसान को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।" 



प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग मात्रा में नींद की आवश्यकता होती हैं। अगर आप समझना चाहते है कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए, तो इसके लिए आपको एक नोट 📝 बनाना चाहिए कि आप हर रोज कैसा महसूस कर रहे हैं। 


अगर आप शांत और ऊर्जावान महसूस करते है तो आपने पिछली रात अच्छी नींद ली हैं। 
अगर आप ने अच्छी नींद नही ली तो आप थका हुआ और अशांत महसूस करेंगे। 
                     इसके अलावा आप अपने नींद के अवधि का अवलोकन करते रहे,इससे आपको खुद पता चल जायेगा कि आपको कितनी नींद लेनी चाहिए। 




विज्ञान नींद के बारे में क्या कहता हैं:-


अध्ययन कहता हैं कि ज्यादातर व्यस्क 7 से 8 घंटे लगातार नींद लेने के बाद अच्छा और ऊर्जावान महसूस करते हैं। जबकि,कुछ लोग कम नींद लेने के बाद भी अच्छा महसूस करते हैं। ख़ासतौर पर बच्चों, किशोरों और युवाओं को ज्यादा नींद कि जरूरत होतीं हैं। 
                 आपकी नींद की अवधि उम्र, वातावरण, स्वास्थ्य स्थिति आदि पर भी निर्भर करता हैं। 



एक निश्चित समय तय करे:-



आप एक निश्चित समय तय करे और रोज रात उसी समय सोने जाए। इससे सोने का समय सारणी सही हो जायेगा। कोशिश करे कि 7 घंटे कि नींद जरूर ले। इसके बाद भी आपको अगर अच्छा महसूस नहीं हो रहा हैं तो आपको 7 घंटे से ज्यादा नींद की जरूरत हैं। 




Comments

Popular Posts