ऐ मन हमें भी बता,तुम क्या ढूंढे हो?


किस सोच में डूबे हो

सूखे चेहरे लेके क्या ढूंढे हो? 

शायद कुछ हिसाब ढूंढे हो

दिल के सिरहाने में पड़ी हैं

यादों के दरवाजे की चाभी 

शायद तुम वही ढूंढे हो

ऐ मन हमें भी बता,तुम क्या ढूंढे हो? 


किस बात पे डूबे हो

सूखे चेहरे लेके क्या ढूंढे हो? 

शायद कुछ बात ढूंढे हो

दिल की गहराई में पड़ी हैं

दर्द भरी बातों की पोटली

शायद तुम वही ढूंढे हो

ऐ मन हमें भी बता,तुम क्या ढूंढे हो? 


किस ख्वाब में घूमे हो

सूखे चेहरे लेके क्या ढूंढे हो? 

शायद कुछ ख्वाब ढूंढे हो

दिल की किताबों में छपी हैं

टूटे ख्वाबों की डोरी

शायद तुम वही ढूंढे हो

ऐ मन हमें भी बता,तुम क्या ढूंढे हो? 


किस सोच में डूबे हो

सूखे चेहरे लेके क्या ढूंढे हो? 

शायद कुछ लिबास ढूंढे हो

दिल की गुलामी में पड़ी हैं

झूठ की मुखोटी

शायद तुम वही ढूंढे हो

ऐ मन हमें भी बता,तुम क्या ढूंढे हो? 





Comments

Popular Posts